झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मुंबई में ‘ओटीटी एवं फिल्मी दुनिया के दुष्कर्म’ के यह कार्यक्रम के माध्यम से जनजागृति भारत की वैभवशाली संस्कृति को बचाने के लिए अश्लीलता के दानव को समाप्त करना होगा  – उदय माहुरकर संस्थापक, सेव्ह कल्चर सेव्ह भारत फाउंडेशन

मुंबई में ‘ओटीटी एवं फिल्मी दुनिया के दुष्कर्म’ के यह कार्यक्रम के माध्यम से जनजागृति भारत की वैभवशाली संस्कृति को बचाने के लिए अश्लीलता के दानव को समाप्त करना होगा  – उदय माहुरकर संस्थापक, सेवा कल्चर सेवा भारत फाउंडेशन

मुंबई – अश्लीलता फैलाने वाले माध्यमों को विरोध में कानून बनना चाहिए, सिनेमा में भी ड्रेसकोड निश्चित होना चाहिए और इसका उल्लंघन करने वालों को दंड मिलना चाहिए। सरकार के साथ अभिभावक, युवा संस्था बनाकर इस सूत्र पर मिलकर काम करना चाहिए | ओटीटी प्लेटफार्म पर यौन, अभद्र और अनैतिक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कानून सहित ‘एथिक्स कोड’ (नैतिकता की आचार संहिता) लागू करें। विश्वगुरु बनने का प्रयास कर रहे भारत की संस्कृति को बचाने के लिए अश्लीलता के दानव को समाप्त करना होगा, ऐसा प्रतिपादन सेवा कल्चर सेवा भारत फाउंडेशन’ के संस्थापक तथा पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने किया | 25 फरवरी को दादर  मुंबई में ओटीटी और फिल्मी दुनिया के दुष्कर्म’ इस विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे | इस समय ‘जेम्स ऑफ बाॅलीवुड की सह संस्थापिका तथा प्रख्यात पत्रकार स्वाती गोयल शर्मा और हिन्दू जनजागृति समितिके राष्ट्रीय प्रवक्ता  रमेश शिंदे उपस्थित थे| सूर्यवंशी क्षत्रिय ऑडीटोरियम, वीर सावरकर मार्ग, दादर (प) यहा आयोजित किये यह कार्यक्रममें ‘जेम्स ऑफ बाॅलीवुड के संस्थापक संजीव नेवर, प्रसिद्ध अभिनेत्री भाषा सुंबली इन्होंने विडिओद्वारा उपस्थित लोगोंसे वार्तालाप किया | कार्यक्रमको मान्यवर आणि जागरूक नागरिकों के साथ विविध महाविद्यालयों के प्राध्यापक और विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे |

उदय माहूरकर ने आगे कहा ‘आज ‘ओटीटी’पर 700 ॲपके माध्यमसे प्रतिदिन 30 अश्लील चित्रपट युवाओंके मोबाईल पर आ रहे है, यह देशद्रोही प्रवृत्ति है | ‘अश्लील चित्रपट यह बलात्कार का मुख्य कारण है | 80 प्रतिशत बताते हैं  की उन्होंने अश्लील चित्रपट देखकर बलात्कार किया  इस संदर्भ में चार महिनों में मामला चलाकर 10 से 20 वर्षों का दंड हो, 3 वर्षो तक जमानत नहीं मिले, ऐसा कानून हो | यह लड़ाई राज्यघटनात्मक होगी; मात्र ‘परशू’ जैसी होगी

*’जेम्स ऑफ बाॅलीवुड की सह संस्थापिका और प्रख्यात पत्रकार स्वाती गोयल शर्मा ने कहा ‘ओटीटी प्लॅटफॉर्म्सपर सिनेमा और वेब सीरिज के माध्यम से अश्लीलता, हिंसा फैलायी जा रही है | हिंदी सिनेमा जगत में बहुत से बड़े बड़े अभिनेता, अभिनेत्री हमारे देवता, देश और संस्कृति को बहुत सालों से बदनाम कर नई पीढ़ी पर गलत परिणाम डाल रहे है संस्कृति द्रोही हिंदी सिनेमा जगत के बहकावे में ना आकर स्वयंघोषित ‘स्टार्स’को उनकी जगह दिखाने का समय आ गया है | इस झूठे आदर्शों को अपने जीवन से निकालेंगे तो ही अपने परिवार का भला होगा |

*हिन्दू जन जागृति के राष्ट्रीय प्रवक्ता  रमेश शिंदे ने कहा ‘आदर्श परिवार व्यवस्था आज केवल भारत मे बची है; मात्र यहां पर भी ‘लिव्ह इन रिलेशनशिप’ लायी है | ‘लिव्ह इन रिलेशनशिप’ भारत में लाने का कार्य हिन्दी सिनेमा जगत ने किया है | हिन्दी सिनेमा जगत के अनुचित प्रकारों को हिन्दू जनजागृति समितिने समय-समय पर विरोध किया है  समिति के विरोध से ‘अल्ट बालाजी’के एकता कपूर को क्षमा मांगनी पड़ी | हिन्दी सिनेमा जगत के अश्लीलता के विरोध में उदय माहुरकर का चालू किया हुआ अभियान सराहनीय है  आने वाले समय में अश्लीलता रोकने का काम सरकार करेगी, मात्र अपने प्रत्येक के हाथ मे रहनेवाले मोबाईल पर आने वाली जानकारी से क्या लेना और क्या नही लेना है, यह हमें निश्चित करना है |

जेम्स ऑफ बाॅलीवुड ‘के संस्थापक संजीव नेवर ने उपस्थित लोगोंसे विडिओ द्वारा संवाद करते समय कहा ‘मनोरंजन के माध्यमसे आपराधिक कृत्य करने को प्रवृत्त करने वाला यह आतंकवाद ओटीटी प्लॅटफॉर्म के माध्यम से अभी घर घर में पहुंचा है | इस प्लॅटफॉर्म पर फैलाने वाले अश्लील चित्रण में सहभागी अभिनेता और अभिनेत्रियां सुरक्षा में रहते है; मात्र उसकी बलि चढ़ने वाली सामान्य घर की छोटी लड़कियां रहती है | ओटीटी प्लॅटफॉर्म्स सेन्सर कानून के अंतर्गत नहीं आने से हिन्दी सिनेमा जगत उसमें अश्लीललता और बीभत्सता फैला रहा है, यह रुकना चाहिए | इसी प्रकार ‘द काश्मीर फाइल्स’ सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री भाषा सुंबली ने विडिओ द्वारा संवाद करते हुए कहा ‘भारतीय हिन्दी सिनेमा जगत सिनेमा तथा ओटीटी प्लॅटफॉर्म्स पर दिखाने वाले वेब सिरीज में अश्लील और बीभत्स दृश्यों से आज के युवा पीढ़ी को दूषित किया है, इस विरोध में सामान्य जनता को जागृत करने का काम आज आवश्यक बन चुका है

यह कार्यक्रमका आरंभ मान्यवर वक्ताओं के कर कमलों के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ | कार्यक्रमके आरंभ में उपस्थितों को ‘संस्कृति बचाओ, भारत बचाओ’ तथा ‘हलाल जिहाद’ इस विषय पर चित्रफित ‘प्रोजेक्टर’के द्वारा दिखायी गयी | वक्ता मार्गदर्शन के उपरांत पूछे गए प्रश्नों को मान्यवर वक्ताओं ने उत्तर देकर उनका शंका समाधान किया गया | हिन्दी सिनेमा मे दिखाए गए अश्लील और अयोग्य दृश्यों के विरोध में कानूनन लड़ाई देने वाले अधिवक्ता वीरेंद्र इचलकरंजीकरज का सत्कार इस समय किया गया | ‘जेम्स ऑफ बॉलिवुड’की ओर से प्रकाशित ‘ओटीटी आक्षेपार्ह सामग्री संशोधन’ नाम की एक व्यापक श्वेत पत्रिका और ‘सेव्ह कल्चर सेव्ह भारत फाऊंडेशन’के 2023 वर्ष वार्षिक रिपोर्ट का मान्यवर वक्ताओं के द्वारा प्रकाशन हुआ | संपूर्ण ‘वंदे मातरम’से कार्यक्रम का समापन हुआ |

 

उदय माहुरकर संस्थापक, सेव्ह कल्चर सेव्ह भारत फाउंडेशन औऱ पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त