झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रथयात्रा के अवसर पर धुर्वा रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रथयात्रा के अवसर पर धुर्वा रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर विदाई दी। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड से अपने पैतृक आवास रायरंगपुर (ओड़िसा) के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, महाधिवक्ता राजीव रंजन, प्रधान सचिव अंजनी वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी रांची सुरेंद्र झा तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पुष्प भेंट कर भावभीनी विदाई दी।