झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मजदूर और गरीबों के मसीहा थे समरेश सिंह -अरविंद कुमार सिंह पूर्व विधायक ईचागढ़

रांची-पूर्व मंत्री और बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक और मेरे राजनीतिक अभिभावक रहे आदरणीय समरेश सिंह का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति हैं,उन्होंने हमेशा एक अभिभावक की तरह मेरा मार्गदर्शन किया हैं,ईश्वर परिजनों को दुख सहने का साहस दें और दिवंगत आत्मा को शांति दें विनम्र श्रद्धांजलि!
बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री झारखण्ड सरकार

सरायकेला खरसावां- आदित्यपुर निवासी ईचागढ़ पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे मजदूर और गरीबों के मसीहा थे समरेश सिंह की ललकार से प्रबंधन सहमा रहता था उनके समय काल में मजदूर हित में प्रबंधन को दबाव देकर बहुत सारी चीज़ें लागू करवाया गया श्री सिंह ने कहा कि मजदूर हित में मजदूरों के एक मात्र नेता झारखण्ड में समरेश सिंह ही थे श्री सिंह ने कहा कि मैं उनके कार्य शैली से काफी प्रभावित था
अरविन्द कुमार सिंह ईचागढ़ पूर्व विधायक

झारखण्ड की राजनीति के एक यूग का अंत

जमशेदपुर- झारखण्ड भाजपा के दिग्गज नेता समरेश सिंह के निधन से भाजपा महानगर पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि मैं समरेश सिंह के निधन से स्तब्ध हूं वे एक निर्भिक तेजस्वी वक्ता के साथ जनता के लोकप्रिय नेता थे लगातार कोयलांचल की धरती में चालीस वर्षों तक राजनीति के शिखर में थे आज उनका निधन से सचमुच ही मजदूर बेबस लोगों के लिए बहुत ही दुखदाई है
अभय सिंह भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने वरीय राजनीतिक साथी समरेश सिंह के बोकारो स्थित आवास में पहुंच कर उनका अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया और शोक संतप्त परिवार से मिलकर प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अनेक श्री चरणों में स्थान दें

सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विधायक

जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री समरेश सिंह का आकस्मिक निधन झारखंड एवं बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। समरेश सिंह जी मजदूरों के मसीहा के रूप में देखे जाते थे चाहे धनबाद का कोल्डफील्ड हो या जमशेदपुर का टेल्को मजदूर आंदोलन हो या अन्य क्षेत्र हो। झारखंड, बिहार प्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया उसका बहुत बड़ा श्रेय किसे जाता है तो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता समरेश सिंह को जाता है। मुझे समरेश दादा के साथ भाजपा में कार्य करने का सौभाग्य मिला था मैंने राजनीतिक क्षेत्र में उनसे बहुत कुछ सीखा था। आज हम लोगों के बीच में क्रांतिकारी नेता नहीं हैं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे
देवेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर