झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा की ऐतिहासिक जीत – भरत सिंह

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा की ऐतिहासिक जीत – भरत सिंह

जमशेदपुर। 3 दिसंबर – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान में भाजपा की जीत को जनता की जीत बताते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने कहा कि भाजपा के इस ऐतिहासिक जीत के लिए हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰.पी॰.नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं यह जीत भाजपा की अकेले की नहीं बल्कि उन तमाम राज्यवासियों की जीत है जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास नीति को पहचानते हैं साथ ही हम जीते हुए सभी प्रत्याशियों एवं भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं भाजपा की यह जीत भारत के चुनावी इतिहास में एक ऐतिहासिक जीत है जो की भाजपा पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।