झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मानगो नगर निगम प्लास्टिक को लेकर छापामारी अभियान

मानगो नगर निगम प्लास्टिक को लेकर छापामारी अभियान

 

जमशेदपुर – कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश में आज कार्यालय मानगो नगर निगम के टीम के द्वारा प्लास्टिक छापेमारी अभियान चलाया गया मानगो नगर निगम के कई क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया एवं दस किलो प्लास्टिक जप्त किया गया तथा प्लास्टिक रखने वाले पथ विक्रेताओं दुकानदारों, प्रतिष्ठान मालिकों से पांच हजार तीन सौ रुपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं प्लास्टिक के सामान पर सामान नहीं देने की चेतावनी दी गई।
विदित हो कि भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर कानूनी कार्रवाई हेतु प्रावधान किया गया है इसमें अधिकतम छह माह तक की सजा हो सकती है। मानगो नगर निगम द्वारा तमाम थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को अपील किया जाता है कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें विदित हो कि इस संदर्भ में इस संदर्भ में विगत आठ महीनों से लगातार माइकिंग के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु नगर निगम अधिकारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है इसके बावजूद लगातार दुकानों में प्लास्टिक पाया जा रहा है एवं कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी दुकान में या पथ विक्रेताओं के पास प्लास्टिक पाया जाता है तो वेंडर लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस रद्द करते हुए उस दुकानदार को सील किया जाएगा एवं प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। मौके पर नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक  दिनेश्वर यादव , निशांत कुमार कार्यालय कर्मी सुजीत कुमार संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।*=========================*