झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सांगठनिक चर्चा पर जमशेदपुर महानगर के कई मंडलों में भाजपा ने की मैराथन बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सांगठनिक चर्चा पर जमशेदपुर महानगर के कई मंडलों में भाजपा ने की मैराथन बैठक, लोकसभा चुनाव में बड़े मार्जिन से जीतने की रणनीति पर हुआ मंथन, शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का किया आह्ववान

जमशेदपुर। देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा ने कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव में विजयी लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। जहां जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में भाजपा संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है। इसी क्रम में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कमलपुर, बोड़ाम एवं एमजीएम मंडल में आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका और बूथ संरचनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में अलग-अलग बैठक सम्पन्न हुई। उपरोक्त बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी एवं एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा समेत शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं मंडल अंतर्गत विभिन्न बूथों के अध्यक्ष गण शामिल हुए। बैठक के दौरान जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जीतने और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। वहीं, चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ओर से आगामी अभियानों की रूपरेखा और कार्यक्रमों की तैयारियों और क्रियान्वयन पर भी व्यापक चर्चा की गई। मंडलों में निवास करने वाले पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं से आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान किया गया। इस दौरान पार्टी की ओर से चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान एवं माइक्रो डोनेशन अभियान सहित अन्य सांगठनिक कार्यों को तेज करने पर बल दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणारी नीतियों,  सांसद विद्युत वरण महतो के उल्लेखनीय कार्यों और कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर पार्टी जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस जीत को हमें ऐतिहासिक बनाना है। ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करनी है। चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ अपने बूथ को जीतने में योगदान दें। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हम जमशेदपुर लोकसभा को बड़े मार्जिन से जीतकर नरेंद्र मोदी  को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर एवं कार्य-योजना बनाकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आहवान किया

बैठक के दौरान प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, मुचि राम बाउरी अजीत कालिंदी, अमरजीत सिंह राजा, सुबोध झा, सुखदेव सिंह, हेबेन चंद्र महतो, प्रकाश पातर, सुखेन महतो, सूरज साहू, रमेश तंतुबाई, रामकृष्ण महतो, सहदेव महतो, हराधन प्रधान, अजय दास समेत मंडल के पदाधिकारी, सभी बूथों के अध्यक्ष एवं सभी शक्ति केंद्र के प्रमुख मौजूद रहे