झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा सम्प्रति आयोजित हो रहे मिथिला महोत्सव’24 सह सामूहिक उपनयन संस्कार के चौथे दिन उपनयन के तीसरे प्रक्रम में आज माटिमंगल एवं कुमरम की विधि पूरी कराई गई

ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा सम्प्रति आयोजित हो रहे मिथिला महोत्सव’24 सह सामूहिक उपनयन संस्कार के चौथे दिन उपनयन के तीसरे प्रक्रम में आज माटिमंगल एवं कुमरम की विधि पूरी कराई गई

जमशेदपुर- एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मड़वा की पूजा की गई, फिर गोधन से लीप कर महिलाओं ने मड़वा का शुद्धिकरण किया। पुनः सारे बटुकों को ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रीको से बटुकों, सगे-संबंधियों एवं समिति के सदस्यों सैकड़ों के संख्या में गाजे बाजे के साथ पैदल सिदगोडा के जलकुंड ले जाकर हल्दी लेपन के पश्चात स्नान कराया गया। इसमें बटुकों के संबंधियों ने भी सहयोग किया। मड़वा को मिथिला की संस्कृति के अनुसार अरिपन आदि से सजाया गया। संध्याकाल समस्त बटुकों का परम्परा के अनुरूप जुटिका (चोटी) बंधन सम्पन्न हुआ। सारा पूजन पंडित रविन्द्र झा, पंडित विपिन झा, पंडित संजय झा, पंडित गोविंद पाठक, पंडित मुन्ना झा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

समिति के द्वारा मैथिली गीत-नाद एवं मंत्रोच्चार का लगातार प्रसारण किया गया जो उपस्थित जनों के मध्य काफी पसंद किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत झा, विजय चन्द्र झा, पूरन झा, संजीव झा, सुरेश झा, राजीव ठाकुर, अरुण कुमार झा, निवास झा, जयप्रकाश झा, अशोक झा पंकज, विक्रम आदित्य सिंह, अश्विनी ठाकुर, राघव मिश्र, सुभाष झा , पंकज राय , मिथिलेश झा, दिलीप झा सरोज झा समेत समस्त कार्यकारिणी का सराहनीय योगदान रहा।