झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

लखन बिरुवा बने पश्चिमी सिंहभूम जिला इंटक के अध्यक्ष

लखन बिरुवा बने पश्चिमी सिंहभूम जिला इंटक के अध्यक्ष

जमशेदपुर। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने चाईबासा निवासी मजदूर नेता लखन बिरुवा को पश्चिमी सिंहभूम जिला इंटक का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संदर्भ में आज एक नियुक्ति पत्र झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के द्वारा लखन बीरूवा को प्रदान किया गया lइस मौके पर विशेष रुप से पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा उपस्थित थीं। जिनकी गरिमामय उपस्थिति में लखन बिरुवा को नियुक्ति पत्र दिया गया l इस मौके पर राकेश्वर पांडे ने कहा कि आने वाले दिनों में हम सबको मिलजुल कर मजदूरों की आवाज को बुलंद करने की जरूरत हैl कोविड-19 की वजह से इस देश में और विशेषकर इस प्रदेश और कोल्हान में मजदूरों को सबसे ज्यादा तकलीफ हुई है। ऐसी स्थिति में हम सबका दायित्व और बढ़ जाता हैl इस लड़ाई में हम सबों को सांसद की सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी और उनका सहयोग हम सबको मिलेगा ऐसी हमारी अपेक्षा है।
मौके पर गीता कोड़ा जी ने कहा की मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में पूरे झारखंड में मजदूरों को एकजुट करते हुए उनके समस्याओं के निराकरण हेतु उचित दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में काम करने की आवश्यकता है और हम सब इस लड़ाई में उनके साथ हैं।
इस मौके पर विशेष रूप से झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव संयुक्त महासचिव विनोद राय, मनोज सिंह ,परविंदर सिंह, महेंद्र मिश्रा, मुन्ना शर्मा, जगदीश नारायण चौबे श्रीकांत सिंह, पंकज सिंह, रासबिहारी राय संजय कुमार लाल सहित इंटक और कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेतागण उपस्थित थे।