झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

लायंस क्लब भारत और संभव संस्था के द्वारा लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

लायंस क्लब भारत और संभव संस्था के द्वारा लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

जमशेदपुर – रामनवमी के शुभ अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत और संभव संस्था के द्वारा भालूबासा स्थित जोड़ा मंदिर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उदघाटन लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष और संभव संस्था मुख्य संरक्षक भरत सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद डॉ. कृष्णा किशोर, डॉ. हिना कुमारी, डॉ श्वेता महतो, डॉ. जीन्नत प्रवीण, डॉ. पिंकी बाग, डॉ अश्वनी बाग ने आंखों की समस्याओं से ग्रसित कुल 107 लोगों के आंखों की निशुल्क जांच किया। जिसमें से 18 लोगों को मोतियाबिंद की समस्या थी, जिनका ऑपरेशन त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल, शेरे पंजाब चौक आदित्यपुर में निशुल्क किया जाएगा। वहीं कई लोगों की कमजोर आंखों में चश्मा लगा जो की बाजार से कम कीमत पर दिया गया। इस दौरान भरत सिंह ने कहा कि आंखें कुदरत का दिया नायाब तोहफा है, जिससे दुनिया में मौजूद अच्छी बुरी सभी चीजों को देखा जा सकता है। शरीर का सबसे कोमल अंग आंख ही होता है। इसलिए आंखों की सुरक्षा और जांच अति आवश्यक है। इस दौरान भरत सिंह के साथ आयुष्मान सिंह, राजेश सिंह, अशोक, मुकेश मुख्य रूप से उपस्थित थे।