झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कोविड सेंटर में महिला से छेड़छाड़ की, महिला मरीज बोली- डॉक्टर तो दूर रहने को कहते हैं आप छू रहे हो

  • कोविड सेंटर के मरीजों ने खाना खाने से किया इनकार, कहा- गिरफ्तारी के बाद ही खाना खाएंगे
  • छेड़छाड़ करने पर रात में गोड्‌डा से गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी

इसी दाैरान दाेनाें पीपीई किट पहनकर महिला वार्ड में घुस गए। खुद काे दिल्ली का डाॅक्टर बताते हुए महिला मरीजाें की जांच करने लगे। पहले ताे मरीजाें ने इन्हें डाॅक्टर ही समझा, लेकिन दाेनाें की गलत हरकत काे देखकर उन्हाेंने शक हुआ। कुछ महिला मरीजाें ने पूछा कि डाॅक्टर ताे दूरी बनाने की बात करते हैं और आप शरीर पर हाथ लगा रहे हैं। महिलाओं के विराेध काे देखकर दाेनाें फरार हाे गए।

पीड़िता को रोते देख कोविड सेंटर के मरीजों ने किया जमकर हंगामा

उसी काेविड सेंटर में भर्ती पुरुष मरीज खाना लेने पहुंचे तो एक महिला राे रही थी। उसने बताया कि दाे डाॅक्टर आए थे, जिन्हाेंने उसके साथ छेड़खानी की। कई अन्य महिला मरीजाें ने भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां भर्ती काेराेना मरीजाें ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी ने खाने से इनकार करते हुए कहा कि जब तक आराेपी की गिरफ्तारी नहीं हाेगी, काेई भी खाना नहीं खाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। दाेनाें आराेपियाें काे पकड़कर सिकटिया लाया गया। फिर रात 10 बजे सभी मरीजाें ने खाना खाया।

सिविल सर्जन बाेले- ये हरकत माफी लायक नहीं

सिविल सर्जन डाॅ. शिवप्रसाद मिश्रा ने कहा कि सफाईकर्मियाें ने पीपीई किट पहनकर काेविड अस्पताल में महिलाओं के साथ ऐसी गंदी हरकत की है। दाेनाें आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया गया है। एहतियात के ताैर पर महिला वार्ड में पुरुषाें के प्रवेश पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्हाेंने कहा कि पीपीई किट पर नाम और पद लिखा रहता है। हालांकि दाेनाें सफाई कर्मचारियाें ने ऐसी गंदी हरकत की है, जाे माफी के लायक नहीं है।