झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कोल्हान प्रमंडल में दोनों लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं देना कांग्रेसी के लिए दुर्भाग्य की बात- अवधेश कुमार सिंह

जमशेदपुर- सिंहभूम पूर्वी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में दोनों लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं देना कांग्रेसी के लिए दुर्भाग्य की बात है श्री सिंह ने कहा कि महागठबंधन में जिस दल के साथ चुनावी गठबंधन हो रहा है उस दल के लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं देते हैं और उसका परिणाम होता है कि लोकसभा चुनाव में हम अपना सीट गंवा देते हैं श्री सिंह ने राष्ट्रीय नेताओं से मांग की हैं कि कोल्हान प्रमंडल दोनों लोकसभा सीट में से एक लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी दें जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पार्टी हित में जुटान रहेगा और पार्टी मजबूत होगी