झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कल्याण सिंह को काले ने दी श्रद्धांजलि उन्हें अप्रतिम संगठनकर्ता बताया

कल्याण सिंह को काले ने दी श्रद्धांजलि उन्हें अप्रतिम संगठनकर्ता बताया

जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शोक व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन रखा. श्री काले ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए इसे राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि अप्रतिम संगठनकर्ता के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा. मौके पर राजीव कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां कल्याण सिंह के सांस्कृतिक पुनरुत्थान को लेकर दिए गए योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगी. उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सराहनीय प्रयास किए. धनुर्धर त्रिपाठी ने कहा कि कल्याण सिंह ने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्ग के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया. इस मौके पर राघवेन्द्र शर्मा, विपिन शुक्ला,पी एन पांडे, वरुण कुमार, राजू मारवाह, संदीप सिंह पप्पू, उपेन्द्र कुमार, महेश मिश्रा,अमर सिंह, दीपक सिंह,सुमन कुमार,धीरज चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.