झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम पंचकूला हरियाणा के लिए रवाना

खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम पंचकूला हरियाणा के लिए रवाना

झारखंड मलखंब बालक-बालिका टीम खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता पंचकूला हरियाणा में भाग लेने के लिए रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। राष्ट्रीय यूथ मलखंब प्रतियोगिता पंचकूला हरियाणा में आठ से बारह जुन तक क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला हरियाणा में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड खेल प्राधिकरण के द्वारा बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय धुर्वा के सभागार में आठ दिवसीय झारखंड टीम का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने बताया कि खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में झारखंड टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
झारखंड बालक टीम :-निखिल कुमार (कप्तान) रॉकी कुमार (उपकप्तान) , विकास कुमार , जीतेश कुमार , राकेश नायक , आकाश कुमार
प्रशिक्षक:- संजय कुमार
झारखंड बालिका टीम :-रश्मि कुमारी (कप्तान) ,अनुशिखा कुमारी (उपकप्तान) ,खुशी कुमारी ,मनीता उरांव ,सिम्पी कुमारी , रिया कुमारी
प्रशिक्षक:- विवेक कुमार
टीम प्रबंधक:- कुश कुमार साहू