झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

खेल के प्रति लोगों में रूचि बढ़नी चाहिए- सरयु राय

जमशेदपुर – जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय आज क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित स्व. के के सिंह मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस खेल का आयोजन एग्रिको मैदान में किया गया। विधायक श्री राय ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल के प्रति लोगों में रूचि बढ़नी चाहिए। खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। श्री राय ने कहा कि खेल एक अच्छा उदाहरण है जिसके माध्यम से मनुष्य नैतिकता का पाठ सीख सकता है। उन्होंने कहा जिस प्रकार खेल के दौरान गलत खेलने वालों को रेफरी दंडित करते हैं उसी प्रकार गलत करने वालों को समाज के अभिभावक दंडित करें। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के शिव शंकर सिंह, राजीव , सतनाम सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अमित शर्मा, दीपु ओझा, मार्टिन लाजरस आदि मौजुद थे