झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड में नई सरकार के गठन पर जताई खुशी, कहा-राहुल गांधी का आना सुखद

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड में नई सरकार के गठन पर जताई खुशी, कहा-राहुल गांधी का आना सुखद
झारखंड में नई सरकार के गठन और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बयान दिया है उन्होंने राज्य में नई सरकार के गठन पर खुशी जताई है
पाकुड़: झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड की सियासत पर पाकुड़ में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार को अस्थिर करने, सरकार गिराने का प्रयास भाजपा के लोगों ने किया लेकिन राहुल गांधी के आगमन झारखंड के लिए सुखद है. राहुल गांधी का झारखंड आने और फिर से सरकार का गठन यह खुशी की बात है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन और कांग्रेस एवं राजद के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री और कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो
सकते हैं. इशारों इशारों में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आलमगीर आलम राज्य के उपमुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कदमों की आहट से जो लोग षड्यंत्र रचने में शामिल थे, उन्होंने अपना कदम पीछे हटा लिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग फूट डालने और अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे, लेकिन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से झारखंड में कांग्रेस को चुनाव में कितना फायदा मिलेगा इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा राजनीतिक फायदा के लिए नहीं है, बल्कि लोगों को न्याय दिलाने के लिए की जा रही है