झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर से भाजपा प्रचण्ड मतों से तीसरी बार विजय हासिल करेंगी: राजेश शुक्ल

जमशेदपुर से भाजपा प्रचण्ड मतों से तीसरी बार विजय हासिल करेंगी: राजेश शुक्ल

राज्य के लोगों का अटूट विश्वास मोदी की गारंटी पर है राज्य के सभी 14 सीट एन डी ए जीतेंगी

जमशेदपुर- प्रदेश भाजपा विधि और कानूनी विभाग के प्रदेश संयोजक तथा राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो इस बार तीसरी बार रिकार्ड मतों से विजयी होंगें
प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्री शुक्ल ने आज श्री महतो के पक्ष में शहर के बुद्धजीवियों के साथ बैठक करने के बाद यहां कहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिस प्रकार का उत्साह आम लोगों का भी देखा जा रहा है उससे स्पष्ट है कि इस बार जमशेदपुर में भाजपा रिकार्ड मतों से विजयी होंगी
प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर आमलोगों का विश्वास मजबूत है और अबकी बार 400 के नारे को मूर्त रूप मिलेगा तथा तीसरी बार नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे श्री शुक्ल के साथ सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भी श्री महतो से मिलकर उनको समर्थन दिया।