झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर पुर्वी के विधायक सरयू राय की भाजपा कार्यकर्ताओं को अशोभनीय शब्दों से संबोधन निंदनीय अपनी भाषा की मर्यादा को नहीं भुलें विधायकः राकेश सिंह

जमशेदपुर पुर्वी के विधायक सरयू राय की भाजपा कार्यकर्ताओं को अशोभनीय शब्दों से संबोधन निंदनीय अपनी भाषा की मर्यादा को नहीं भुलें विधायकः राकेश सिंह

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा विगत दिनों कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखे पत्र में जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं को कई अशोभनीय शब्दों से संबोधित किया था। भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने विधायक सरयु द्वारा इस्तेमाल किये गए भाषा पर आपत्ति जताई है। मंगलवार को राकेश सिंह ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऐसी भाषा का उपयोग निंदनीय है। क्या तथाकथित विद्वान विधायक इसी शब्दों के स्तर वाली राजनीति के महारथी है। विधायक हमेशा भाजपा के राजनीतिक और आंतरिक मामलों पर अलुल जलुल बयान बाजी करते रहते,यह निंदनीय है। भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि विधायक को यह नहीं भूलना चाहिए की वह भाजपा से निकाले जा चुके है और निकालने का वजह ही यह बताने को काफी है की,पार्टी में रहते वह पार्टी के कितने बडे शुभाचिंतक थे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि विधायक जी क्या पुर्वी की जनता ने आपको इसी काम के लिए चुना था कि आप जनहित के कार्य को छोड़कर झारखंड के सभी दलों के आंतरिक मामलो में बयान वीर की भूमिका अदा करते रहे। विधायक जी आपके चुनाव जीते लगभग दो साल होने को हैं एक भी ऐसा काम बता दिजिये जिसे आपने जनता के हित में किया हो। जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि विधायक जी भाजपा कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा नहीं ले नहीं तो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता विधायक की भाषा में ही विधायक को जबाब देने में सक्षम हैं। साथ ही भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने पुर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के निर्णय का पुनः स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने टोकरी के सड़े आम को सही समय पर टोकरी से बाहर निकाल फेंका था।