झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  सरयू राय ने आज लगभग 1 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से बागुनहातु और बारीडीह नागाडुंगरी को जोड़ने वाली पुल के निर्माण का शिलान्यास किया

जमशेदपुर-  जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  सरयू राय ने आज लगभग 1 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से बागुनहातु और बारीडीह नागाडुंगरी को जोड़ने वाली पुल के निर्माण का शिलान्यास किया। इस पुल का निर्माण विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के मद से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा किया जाना है। पुल के निर्माण हो जाने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।