झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने डोरंडा, राँची स्थित जज बंगला कैंपस में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्गीय कैलाश प्रसाद देव को श्रद्धांजलि अर्पित की

रांची – जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने डोरंडा, राँची स्थित जज बंगला कैंपस में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्गीय कैलाश प्रसाद देव को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री राय उनके श्राद्ध संस्कार में शामिल होने जमशेदपुर से रांची आए थे। श्री राय ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।