झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर महानगर में भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान बुधवार से अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने ली चारों विधानसभा की बैठक

जमशेदपुर महानगर में भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान बुधवार से अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने ली चारों विधानसभा की बैठक

जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान, मतदाताओं से संपर्क कर बूथों पर 370 वोट भाजपा के पक्ष में बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता करेंगे समर्थन की अपील।

जमशेदपुर। झारखंड में भाजपा एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। भाजपा ने लोकसभा की तैयारियां धरातल पर तेज कर दी है। इसको लेकर भाजपा अब बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरूआत करने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले जमशेदपुर महानगर में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए बुधवार से बूथ विजय संकल्प अभियान प्रारंभ होगा इसी क्रम में, मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा की बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर पुर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं भवन (शक्ति केंद्र) प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर महानगर के प्रभारी एवं कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने चारों विधानसभा के प्रभारी, विधानसभा के संयोजक एवं सह संयोजकों के साथ 28 मंडलों के अध्यक्ष एवं विभिन्न विधानसभा के भवन प्रभारियों की बैठक ली। बूथ विजय संकल्प अभियान जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर 17 से 22 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिसमें भवन के प्रभारी, सह प्रभारी अपने बूथ के अध्यक्ष, सचिव एवं बीएलए 2 से संपर्क कर बूथ के पन्ना प्रमुख के साथ बूथों के मतदाताओं से संपर्क करेंगे और भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे। इस दौरान नव मतदाताओं के साथ संवाद करने के साथ प्रबुद्धजन और सभी समाज, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क की रणनीति बनाई गई। अभियान के तहत बूथ अंतर्गत पड़ने वाले मठ, मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद, गिरजाघर समेत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, खिलाड़ी, शासकीय योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सभी वर्गों से संपर्क कर बूथ में भाजपा के पक्ष में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य के लिए सभी का सहयोग मांगा जाएगा।
बैठक में बूथ विजय संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर के प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि छह दिनों तक चलने वाला यह अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारियां और प्रभावी हो इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभियानों को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान से टीम भावना का निर्माण होगा। जिससे हम अपने लक्ष्य 51 प्रतिशत वोट शेयर की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम कर अभियान को सफल बनाया है। उसी तरह चुनाव की दृष्टि से बूथ सशक्तिकरण के निमित्त बूथ विजय संकल्प अभियान को निहित समय में सक्रियता के साथ पूर्ण करना है। हमारे कार्यकर्ता उर्जा से भरे हुए है। बूथ स्तर तक हमारा तंत्र तैयार है। इस तंत्र को हम समय से एक्टिव कर लें तो भाजपा को कोई भी ताकत रोक नही सकती है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां और विकास कार्यो के रूप में मजबूत हथियार मौजूद है। जिसका उपयोग कर हम अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

बैठक के दौरान पुर्वी विधानसभा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, सह संयोजक संजीव सिंह, पश्चिम विधानसभा के संयोजक कमल किशोर, सह संयोजक संजीव सिन्हा, पोटका विधानसभा के सह संयोजक मनोज राम, धनंजय उपाध्याय, जुगसलाई विधानसभा के प्रभारी हलधर नारायण साह, संयोजक मुचिराम बाउरी एवं सह संयोजक जितेंद्र राय समेत प्रदीप महतो, संजीव सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद नेसार, अमरजीत सिंह राजा, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, कुमार अभिषेक समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।