झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर: कोरोना के 313 नए मरीज मिले, कुल संख्या 6217 पहुंची

जमशेदपुर : कोरोना संक्रमण का केस लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को फिर 313 नए केस सामने आए। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या 6217पर पहुंच गई। शुक्रवार को 152 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक इस महामारी को मात देने वालों की संख्या 3519 हो गई है। जिले में अब एक्टिव केस 2511 रह गए हैं। वही 7 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।