झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर के पूर्व सांसद और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय कुमार पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक के छोटे अनुज स्वर्गीय प्रवीण सिंह के कोरोना काल में असमय निधन पर कुशल क्षेम जानने के लिए पहुंचे

सरायकेला खरसावां:आज जमशेदपुर के पूर्व सांसद और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय कुमार पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक के छोटे अनुज स्वर्गीय प्रवीण सिंह के कोरोना काल में असमय निधन पर कुशल क्षेम जानने के लिए पहुंचे। डॉ अजय ने स्वर्गीय प्रवीण सिंह के परिजनों से भी मिलकर उन्हें सांत्वना दिया
इस अवसर पर कांग्रेस नेता समरेंद्र तिवारी, जगदीश नारायण चौबे, रामवृक्ष प्रसाद गुप्ता, अंबुज कुमार पांडे, के पी तिवारी, रामा शंकर पांडे, अवधेश सिंह, गंभीर सिंह , शशि शेखर, सुमित कुमार सिंह आदि कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।