जमानत मिलने के बाद रिहा हुई निलंबित आईएएस पूजा सिंघल, पति अभिषेक झा लेने पहुंचे थे होटवार जेल
राँची : ईडी की टीम ने मनरेगा घोटाले मामले में आइएएस पूजा सिंघल को ग्यारह मई को गिरफ्तार किया था। करीब 8 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने आइएएस पूजा सिंघल को अंतरिम जमानत दे दी है। अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज पूजा सिंघल जेल से बाहर निकली हैं। पूजा सिंघल को लेने के लिए पति अभिषेक झा होटवार जेल पहुंचे थे, उनके साथ वह कार में बैठ कर जेल से बाहर निकल गयी।आपको बता दें कि कोर्ट का आदेश जेल पहुंचा और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूजा सिंघल को जेल से रिहा कर दिया गया। लेकिन उन्हें झारखंड में रहने की इजाजत नहीं है। वह दिल्ली, गुड़गांव या मुंबई में ही रह सकती हैं
सम्बंधित समाचार
गर्भवती महिला को डालसा पीएलवी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराकर ब्लड चढ़वाया, ऑपरेशन से बच्ची जन्म ली
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सिविल डिफेंस जमशेदपुर ने मानगो में किया पौधारोपण
प्रतिकार वाहन यात्रा में भारी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसजन मणिपुर नरसंहार एवं माता बहनों के चीरहरण के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन – आनन्द बिहारी दुबे