जमशेदपुर- कांग्रेस की लगभग 35 वर्षों तक लगातार निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले कांग्रेस के जुझारू नेताओं में शामिल जितेंद्र सिंह ने आज संसदीय चुनाव के लिए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा खरीदा इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह कहा की कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ लगातार धोखा किया है कभी भी जनता के हित में नहीं सोचा लगातार जनता को ठगा हुआ देखने के बाद और अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा के अनुभवों को देखते हुए मैंने यह तय किया है की मैं जमशेदपुर संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूरी ताकत और हिम्मत एवं जनता के साथ मचुनाव लड़ूंगा और यह चुनाव जनता के लिए है जनता के हितों की रक्षा के लिए है यह चुनाव मैं नहीं जनता मेरे साथ मिलकर खुद अपने लिए लड़ेगी आगामी 3 मई को मैं पर्चा दाखिल करूंगा
सम्बंधित समाचार
झारखंड वोटर अवेयरनेस प्रतियोगिता में ‘वॉइस ऑफ वोटर्स’ को मिला पहला स्थान
विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लगातार तीसरी बार दाखिल किया नामांकन
पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से अशोक कुमार ने जमशेदपुर सीट से नामांकन कराया