झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड स्टेट महिला अंडर 15 क्रिकेट टीम में आदित्यपुर की दिव्या राय का चयन

झारखंड स्टेट महिला अंडर 15 क्रिकेट टीम में आदित्यपुर की दिव्या राय का चयन

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर : झारखंड स्टेट महिला अंडर 15 क्रिकेट टीम में आदित्यपुर की दिव्या राय का चयन हुआ है दिव्या आदित्यपुर के रायडीह बस्ती की शिव शंकर राय की बड़ी बेटी है। दिव्या के पिता डेयरी फार्म चलाते हैं और मां हाउस वाइफ है एक भाई और बहन स्कूल में पढ़ाई करते है। दिव्या राय पूरे कोल्हान की इकलौती लडकी है जिसे महिला क्रिकेट अंडर 15 में झारखंड स्टेट क्रिकेट में सफलता मिली है। आज सुबह दिव्या अपने टीम के साथ ग्वालियर के लिए रवाना हो गई। ज्ञात हो कि पिछले दो साल से दिव्या राय क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। दिव्या का चयन पूरे कोल्हान के लिए क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि राज्य के कई बड़े-बड़े जिलों में गर्ल्स क्रिकेट हो भी नहीं पाता है। लड़कियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक उचित माध्यम तक नहीं मिल पाता है। वहीं कोल्हान के जमशेदपुर में पिछले दो-तीन साल से लड़कियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध हुई तो कई लड़कियों ने खुद को साबित करते हुए मंजिल तक पहुंचने का रास्ता ढूंढ़ना शुरू कर दिया है। दिव्या के चयन पर परिवार समेत सभी शुभचिंतकों में बहुत खुशी है।