झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के सदस्यों के द्वारा शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया

रांची – आज  झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के सदस्यों के द्वारा शिविर लगाकर सदस्यता अभियान रांची रेलवे स्टेशन ऑटो पार्किंग में महानगर अध्यक्ष बादल थापा के नेतृत्व में चलाया गया आज के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी प्रदेश महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव प्रदेश सचिव तबरेज अहमद आकाश भारती कोषाध्यक्ष अमर मुंडा महानगर अध्यक्ष बादल थापा प्रदेश कार्यकारी सदस्य भोला सिंह उपस्थित थे सभी चालकों मालिक भाइयों से महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने आग्रह किया है कि आप सभी लोग सदस्यता  ग्रहण करने की कृपा करें ताकि आपको झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ द्वारा पहचान पत्र दिया जाएगा और जो भी महासंघ से ऑटो चालक मालिकों को लाभ मिलेगा वह बिल्कुल मुफ्त होगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने और अपने हक अधिकार का लाभ उठावें उक्त जानकारी गुड्डू श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ रांची झारखंड ने दी है