झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश ओबीसी एकता महासभा की महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड प्रदेश ओबीसी एकता महासभा की महत्वपूर्ण बैठक

जमशेदपुर- आज झारखंड प्रदेश ओबीसी एकता महासभा की बैठक गोलमुरी स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें रामाश्रय प्रसाद ने सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि 12 जिला के ओबीसी का नेतृत्व करने वाले लोग इस संस्था में जुड़ चुके हैं और बाकी जिलों में बातचीत चल रही है जो यह दर्शाता है कि यह संस्था काफी वृहद रूप से झारखंड में कार्यरत होगी इसी संदर्भ में इसकी बैठक रांची ध्रुव में 11 जनवरी 2024 को तय किया गया है सभी ओबीसी समुदाय से जुड़े शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित थे जिसमें प्रस्ताव सभी के सर्वसम्मति से पारित हुआ कि जमशेदपुर में एक वृहद तरीके से वन भोज की व्यवस्था 4 फरवरी 2024 को किया जाएगा साथ ही झारखंड ओबीसी एकता महासभा को बृहद रूप से विस्तार करने का काम किया जाएगा ओबीसी के नेतृत्व करने वाले सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से पदाधिकारियों में राम दरस चौधरी , ओमप्रकाश भगत, जयकुमार महतो, बिंदा प्रसाद शत्रुघ्न प्रसाद ,प्रवीण कुमार, राम सुरेश प्रसाद ,रामलाल प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, राम केशव सिंह , सुरेश प्रसाद अनिल कुमार, अनिल कुमार सिंह , राजकिशोर प्रसाद अरविंद कुमार साहू, डी एन मोरिया, प्रमोद कुमार सिन्हा अशोक गुप्ता, सत्यम गुप्ता, शिव बालक प्रसाद, भगवान प्रसाद, धनिका गुप्ता, मनोज कुमार, शैलेश कुमार, उमा नंद राय ,गंगा ठाकुर, लल्लन प्रसाद यादव, भगवान शर्मा शंभू शाह झारखंड प्रदेश ओबीसी एकता महासभा के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेश कुमार सिंह आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे