झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजउद्दीन खान ने टाटा मोटर्स में अस्थाई(बाई सिक्स) कर्मियों के स्थाईकरण पर हर्ष व्यक्त किया

जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजउद्दीन खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टाटा मोटर्स में अस्थाई(बाई सिक्स) कर्मियों के स्थाईकरण पर हर्ष व्यक्त किया और इसके लिए झारखंड सरकार और उसके श्रम आयुक्त, टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन तथा जिन्होंने भी यह ऐतिहासिक समझौता किया या समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सभी बधाई के पात्र हैं जिसमें 2700 अस्थाई (टेंप्रेरी)कर्मचारियों के स्थाईकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ। अच्छी बात है कि सभी कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति तीन साल के अंतराल में हो जाएगी । इस समझौते से परमामेंट कर्मचारियों को मिलने वाली कंपनी अधिनियम के तहत सारी सुविधाएं इन्हें मिलने लगेंगी। इस समझौते से इन कर्मचारियों के परिवार का भविष्य सुरक्षित हो गया।