झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ का संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे प्रदेश महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव आज रांची के ट्रैफिक एसपी से मिलकर मांग पत्र सौंपा

रांची – आज झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ का संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे प्रदेश महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव आज रांची के ट्रैफिक एसपी से मिलकर मांग पत्र सौंपा। महासंघ ने ट्रैफिक एसपी से कहा कि रांची शहर में सीएनजी ऑटो का रजिस्ट्रेशन हो रहा है तो उनको परमिट भी मिलना चाहिए, नहीं तो रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाए टेंपो पड़ाव की समुचित व्यवस्था की जाए जिससे ऑटो चालक अपने वाहन को पड़ाव स्थल में ऑटो पार्क करेंगे
महासंघ की बातों को सुनने के बाद ट्रैफिक एसपी ने कहा कि हर चौक चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर ही ऑटो लगे इसकी जानकारी आप लोग ऑटो चालकों को दें । शहर को किसी भी कीमत पर जाम नहीं होने देना है। आज के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी प्रदेश महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे मौजूद थे ।