झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड में जनता की चुनी हुई जे एम एम कांग्रेस राजद गठबंधन की हेमन्त सोरेन सरकार को भाजपा के इशारे पर सरकारी मशीनरियों ईडी के सहयोग से अपदस्त करने की साजिश हो रही है -सुरेश धारी

सरायकेला खरसावां- सुरेश धारी जोनल प्रवक्ता झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटि ने बयान जारी कर कहा है कि झारखंड में जनता की चुनी हुई जे एम एम कांग्रेस राजद गठबंधन की हेमन्त सोरेन सरकार को भाजपा के इशारे पर सरकारी मशीनरियों ईडी के सहयोग से अपदस्त करने की साजिश हो रही है जो लोकतन्त्र के लिए खतरनाक है इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी भाजपा को झारखंड की भोली भाली जनता कभी माफ नहीं करेगी एक चुनी हुई सरकार को बेवजह परेशान करना कहीं से भी न्यायउचित नहीं है