झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड लोकसभा के सभी 11 भाजपा प्रत्याशियों को भरत सिंह ने दिया बधाई

झारखंड लोकसभा के सभी 11 भाजपा प्रत्याशियों को भरत सिंह ने दिया बधाई

जमशेदपुर  – आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में से 195 सीटों पर उम्मीदवारों का घोषणा किया है। जिन्हें बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी की गई है। वह भाजपा के हित में हैं। सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्र में बहूत लोकप्रिय हैं तथा जनता को इन सभी पर पूर्ण विश्वास है। हम चुने गए सभी प्रत्याशियों  अर्जुन मुंडा , गीता कोड़ा ,  अन्नपूर्णा देवी ,  संजय सेठ,  निशि कांत दुबे ,  ताला मरांडी,  सुनील सोरेन ,  बी डी राम ,  विद्युत वरण महतो, समीर उरांव  को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री  अमित शाह  और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा  को इस सूची के लिए धन्यवाद देते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा द्वारा चुने गए सभी प्रत्याशी अपने पूर्ण बहुमत के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे, जो भाजपा के लिए एक नई उपलब्धि होगी।