झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखण्ड लोधी क्षत्रिय महासभा के रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

झारखण्ड लोधी क्षत्रिय महासभा के रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

जमशेदपुर । झारखंड लोधी क्षत्रीय महासभा केन्द्रीय कमेटी जमशेदपुर  झारखंड द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम 1857 ईo की अमर शहीद वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी की बलिदान दिवस की स्मृति में आज रक्तदान महादान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। रक्तदान कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला इस रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। महिला रक्तदाताओं में पहली बार  आद्या जंघेल ने रक्तदान किया। झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय कमेटी ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए इस महादान के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की। आज के इस रक्तदान कार्यक्रम मे महासभा के  पन्ना सिंह जंघेल, दीप सिंह, अशोक कुमार सिंह, दीनदयाल प्रसाद, ठाकुर सिंह लोधी, योगेन्द्र कुमार, सुरज कुमार, नारद मण्डल, हरिश चन्द्र वर्मा, अर्जुन लोधी, जीवनराम लोधी, जय प्रकाश, देव प्रकाश, ललित कुमार जंघेल, तुलु राम जंघेल, निर्मल जंघेल, विनोद सिंह जंघेल, विजय लोधी, जवाहर लोधी, मनबहल लोधी, सन्तोष क्षत्रीय, दुर्गा महिला संगठन से दिप्ती जंघेल, अंजनी देवी, जयन्ती देवी, अनुसुया देवी, गीतू कुमारी, वंदना कुमारी, हरेश्वरी देवी लक्ष्मी देवी इत्यादि उपस्थित थीं। अन्य कार्यकारणी सदस्यों में, हरिराम लोधी, संदीप सिंह जंघेल, जगन्नाथ लोधी, सुदामा प्रसाद, राहुल वर्मा, गौरव सिंह जंघेल इत्यादि मौजूद रहे। महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद  ने सभी सदस्यों, महिला संगठन के सदस्यों एवं सभी रक्तदाताओं को महासभा की ओर से धन्यवाद दिया।