झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पड़ोसी राज्य ओडिशा के बनाए गए राज्यपाल

रांची: संसदीय राजनीति से इतर अब नई भूमिका में होंगे रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री पड़ोसी राज्य ओड़िशा के बनाये गए राज्यपाल

रांची:  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास संसदीय राजनीति से इतर अब नई भूमिका निभायेंगे। उन्हें पड़ोसी राज्य ओड़िशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है।
राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में बुधवार की देर रात इसकी जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन से जारी पत्र में कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति ने आज दो राज्यपाल नियुक्त किए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किए गए। जबकि इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
दोनों राज्यपाल के पदभार ग्रहण करने की तिथि से इनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जायेगी। गौरतलब है कि रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री थे और राज्य में अब तक उन्होंने ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। वे बतौर मुख्यमंत्री झारखंड में काफी प्रभावी रहे। रघुवर फिलवक्त भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल दास गणेशी लाल की जगह लेंगे। अगले बर्ष लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रघुवर दास की नियुक्ति के काफी अहम मायने है