झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखण्ड जमशेदपुर पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार का भव्य स्वागत जगन्नाथ की धरती ओडिशा में हुआ

ओडिशा भुवनेश्वर – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के ओडिशा प्रभारी डॉ अजय कुमार का आज भगवान जगन्नाथ की धरती ओडिशा पहुंचने पर भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ ने जोरदार स्वागत किया ओडिशा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ अजय कुमार के प्रभारी के रूप में भुवनेश्वर पहुंचने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नया ऊर्जा प्रदान की है विगत करीब तीस वर्षों से ओडिशा में कांग्रेस की सरकार सत्ता पर काबिज करने में वंचित रही है डॉ अजय कुमार ने कहा कि ओडिशा में आने वाले चुनाव में कांग्रेस अपनी पुरी शक्ति से
चुनाव लड़ेंगी और डॉ अजय कुमार का ओडिशा दौरा राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने और उनके न्याय यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हों सके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में ओडिशा में कांग्रेस की सरकार बनाने कामयाब रहेगी जिस प्रकार डॉ अजय ने तेलंगाना में प्रभारी बनकर जिस प्रकार सरकार में काबिज हुए उसी के तर्ज पर ओडिशा में भी कांग्रेस की सरकार कामयाबी हासिल करेगी झारखण्ड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने कहा कि डॉ अजय कुमार को ओडिशा प्रदेश का प्रभारी बनाया जाना संगठन के हित में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सही निर्णय लिया है जिससे कांग्रेस संगठन काफी मजबूती के साथ संगठन हित में कार्य करेंगी