झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक और शिक्षाकेत्तर कर्मचारी मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल महामंत्री  रामानुज पांडे  के नेतृत्व में झारखंड राज्य के  मुख्यमंत्री  चंम्पाई सोरेन  से मुलाकात की

रांची – आज झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक और शिक्षाकेत्तर कर्मचारी मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल महामंत्री  रामानुज पांडे  के नेतृत्व में झारखंड राज्य के  मुख्यमंत्री  चंम्पाई सोरेन  से मुलाकात की और पूरे झारखंड राज्य के 5000 शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए समायोजन के संदर्भ में निवेदन किया और कहा  नई शिक्षा नीति के आलोक में हमलोग बेरोजगार हो रहे हैं अत्यधिक उम्र होने की वजह से अन्यत्र नौकरी भी हम कहीं नहीं कर पाएंगे कृपया कर हम सभी शिक्षक और शिक्षककेत्तर कर्मचारियों के लिए समायोजन का प्रयास किया जाए, कमेटी बनाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने हम सभी शिक्षकों को आश्वासन दिया तथा त्वरित शिक्षा सचिव को फोन कर हम सभी के मुद्दे को शामिल करने के लिए कहा और उन्होंने कहा कि मुद्दा मेरे संज्ञान में है और आप लोगों के लिए मैं सकारात्मक करने का प्रयास करूंगा।