झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झूठ,लूट और भ्रष्टाचार की कसौटी पर खरा उतर रही है झारखंड की हेमंत सरकार कोडरमा विधायक नीरा यादव ने लगाया आरोप

झूठ,लूट और भ्रष्टाचार की कसौटी पर खरा उतर रही है झारखंड की हेमंत सरकार कोडरमा विधायक नीरा यादव ने लगाया आरोप

 

गिरिडीह : पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री और वर्तमान कोडरमा विधायक नीरा यादव ने  नया परिसदन भवन में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधी। हेमन्त सोरेन के कार्यकाल को पूर्व शिक्षा मंत्री ने झूठ लूट और भ्रष्टाचार का कार्यकाल कहीं। उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार बनी है तब से राज्य में लूट डकैती हत्या अपहरण जैसे मामले बढ़ गए हैं। राज्य भर में गुंडे लोगों का बोलबाला है। राज्य मे अराजकता फैली हुई है संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि सरकार के रंग बदलने से जनता को कोई मतलब नहीं है। राज्य भर में शिक्षक नियुक्ति को लेकर कहा कि नब्बे हज़ार शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
नीरा यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में एक लाख से अधिक नियुक्तियां हुई। वहीं 45000 नियुक्तियां शिक्षक के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले हेमंत सोरेन ने पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था। साथ ही बेरोजगारी भत्ता देने का भी बात की गई थी। लेकिन कुर्सी पाते ही हेमंत सोरेन अपने सारे वादे भूल गए। वर्तमान समय में युवाओं का भविष्य अंधकार में गुजर रहा है। न ही परीक्षा ली जा रही है और न ही नियुक्तियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसान युवा सभी के साथ सरकार ठगने का काम कर रही है।
इस मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहवादी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, उप महापौर प्रकाश राम, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, दिलीप बर्मा, हरमिंदर सिंह बग्गा,इंजीनियर विनय सिंह , सुभाष सिन्हा, संदीप डेंगेच, बासुदेव राम, पुनम प्रकाश, शालिनी बेसिकियर, विनीता कुमारी, उषा कुमारी, आदि अन्य कई लोग मोजूद थे