झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

हरिजन मध्य विद्यालय भालुबासा की सहायक अध्यापिका  शोभा देवी ने भी अपनी वेदाग और निर्विघ्न 23 बर्षो की अटूट सेवा करते हुए सेवानिवृत हुईं

जमशेदपुर- आज  प्राथमिक विद्यालय जोन नंबर -8 बिरसानगर की शिक्षिका  विद्योतमा कुमारी अपने 42 बर्ष की अटूट एवं वेदाग सेवा करते हुए अवकाश ग्रहण की। इस अवसर पर विद्यालय में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह जमशेदपुर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण संघ के वरीय सदस्य रामा कांत शुक्ला एवं शिक्षक शिक्षिकाऐं, बच्चे, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर द्वारा अवकाश प्राप्त शिक्षिका विद्योतमा कुमारी को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया विद्यालय परिवार द्वारा मोमेंटो,शॉल एवं पूष्प गुच्छ एवं उपहार से सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की गई। साथ ही साथ उनके मिलनसार व्यक्तित्व,आचार व्यवहार की प्रशंसा उपस्थित समिति सदस्य,सीआरपी सोनु दास एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी द्वारा किया गया।बर्ष 2001 से 23 बर्षो में  विद्योतमा कुमारी द्वारा विद्यालय की रुप रेखा बदल दी। यह विद्यालय उस समय में काफी जर्जर हालत में थी। इनके प्रयास से आज विद्यालय का अपना नया भवन और चाहरदिवारी है। यहां पर अधिकतर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बच्चे अध्ययन करते हैं।
हरिजन मध्य विद्यालय भालुबासा की सहायक अध्यापिका  शोभा देवी ने भी अपनी वेदाग और निर्विघ्न 23 बर्षो की अटूट सेवा करते हुए सेवानिवृत हुईं। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें मोमेंटो,शॉल, पूष्प गुच्छ एवं उपहार से सम्मानित किया गया सभी अतिथियों द्वारा उनके काम की प्रशंसा की गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की गई।
आज के समारोह में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जमशेदपुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण, रामाकांत शुक्ला, किशोर शर्मा,पूनम कुमारी, बसंत कुमार मंडल, अखिलेश सिंह, सरिता कुमारी,रीना भूईंया, डा०प्रियंका ठाकुर, रामूसर, प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जमशेदपुर-  आज  हरिजन मध्य विद्यालय भालूबासा जमशेदपुर से विद्यालय की सहायक अध्यापिका शोभा देवी  20 वर्ष की सेवा के पश्चात सेवानिवृत हुई हैं ।उक्त अवसर पर सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक  किशोर शर्मा ने कहा कि आजकल विभागीय दबाव में शिक्षक काफी तनाव में रहते हैं। ऐसी स्थिति में विद्यालय से सेवानिवृत्ति हो जाना एक सुखद अनुभूति प्रदान करता है। उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान पत्र ,शाल पुष्प गुच्छ एवं विभिन्न प्रकार के उपहार से विदाई दी गई  उपस्थित सभी शिक्षकों ने शोभा देवी  के स्वास्थ्य एवं प्रसन्न रहने की कामना ईश्वर से की । सभा को संबोधित करते हुए जमशेदपुर वन के अध्यक्ष  राजेंद्र कर्ण ने शिक्षिका शोभा देवी के कार्य शैली, मधुर भाषा एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला मंच का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक  अरुण कुमार सिंह  ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के तरफ से अरुण कुमार सिंह, रीना भूईयां,अखिलेश कुमार, बसंत मंडल ,प्रभावती देवी ,सरिता कुमारी ,बबिता द्विवेदी ,सनी कुमार आदि शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित थीं