झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा तिरंगा का वितरण किया गया

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा तिरंगा का वितरण किया गया.

जमशेदपुर- हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भाजमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के परिसर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राष्ट्रीय तिरंगे का वितरण किया गया. इस दौरान विधायक सरयू राय, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.