झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

“होलिया में गोरिया करिके सिंगार” होली गीत हुआ रिलीज झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है आवाज

“होलिया में गोरिया करिके सिंगार” होली गीत हुआ रिलीज झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है आवाज

जमशेदपुर : होली की प्राचीन और पारंपरिक गीत गोरिया करिके सिंगार…आंगना में पिसेली हरदिया गीत को आज रिलीज किया गया| इसे शहर के जाने माने शिक्षक आलोक राज सिंह ने साकची स्थित गांधी घाट पार्क में किया गया होली गीत रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगा वीडियो एल्बम का निर्माण नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयर मैन अवनीश श्रीवास्तव और शहर के समाजसेवी सुभाष कुमार ने किया है वहीं इस गीत को झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है गीत अमित तिवारी ने लिखा है| इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षक आलोक राज सिंह ने बताया की पारंपरिक होली गीत हमेशा से लोगों के जुबान पर रहता है| होली आते ही यह गीत बच्चें जवान बूढ़े की जुबान पर चढ़कर बोलती है| होली में पारंपरिक गीत ही महत्वपूर्ण होता है| उन्होंने कहा की इस गीत की विशेषता है वर्तमान में अश्लील गीतों पर तमाचा है| होली में इस तरह के श्रृंगार रस के गीत लोगों को खूब अच्छा लगता है| वहीं गायक अजीत अमन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होली में कलाकार इस पारंपरिक होली गीत को अपने अपने तरीकों से गाते है| गायक अजीत अमन ने कहा कि ऐसा होली गीत हर वर्ष होली में सुना जायेगा| उन्होंने कहा कि गीत के बोल लोगों को पुराने दिन के गाँव की होली की याद दिलाती है| जिस तरह से होली में भौजाई और देवर की शरारत भरी नोक झोंक और  नई भौजाई का शर्माना लोगों को अच्छा लगेगा| वीडियो लौंच के मौके पर गायक अजीत अमन, शिक्षक आलोक राज सिंह, मनोज पांडे, आलोक कुमार, विवेक सिंह, बब्लू दुबे,
बब्लू, युवराज अनुभव आदि उपस्थित थे

गीत तैयार करने वाले कलाकार
निर्माता : समाजसेवी सुभाष कुमार, अवनीश श्रीवास्तव,
गायक : अजीत अमन
गीत : अमित तिवारी
निर्देशक : मनोज पांडे,
संगीत : प्रभाकर पांडे
रिकॉर्डिस्ट रोहित शर्मा
मिक्सिंग मास्टरिंग : युवराज अनुभव
वीडियो एडिटिंग : उदय लाल
कोरियोग्राफर : सुपर बबलू
डीओपी : गौतम लोहार, रोहित
एक्टर : मनोज यादव, पल्लवी कौर, दीपक मिश्रा, रवि लामाय, बबलू,
सहयोग : एमएम स्टूडियो।