झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

हेमंत सरकार के चार साल की विफलताओं पर आधारित आरोप पत्रों की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई प्रदर्शनी

हेमंत सरकार के चार साल की विफलताओं पर आधारित आरोप पत्रों की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई प्रदर्शनी सांसद विद्युत वरण महतो एवं जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने किया प्रदर्शनी का लोकार्पण, हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

जमशेदपुर। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने अपने चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। हेमंत सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर एक ओर जहां सूबे की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा आज हेमंत सरकार की विफलता पर आधारित आरोप पत्र की प्रदर्शनी का विमोचन किया गया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत अन्य वरीय नेताओं के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष लगाए गए इस प्रदर्शनी में हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर किया गया है प्रदर्शनी में पिछले दिनों झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवास और कार्यालय से बरामद भारी मात्रा में कैश पर की गई पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्ट को प्रमुखता से दिखाया गया है। मुख्य शीर्षक फाइल, फोल्डर बॉस की सरकार के 4 साल ठगबंधन मालामाल और झारखंड बदहाल, क्या हुआ तेरा वादा प्रमुखता से दर्शाते हुए सरकार की आलोचना की गई है। प्रदर्शनी में भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से जारी आरोप पत्र में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के द्वारा लिखी गई प्रस्तावना को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में एक ओर जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है तो वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार के 4 वर्षों की सफलता का जिक्र करते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्ववान किया गया है।
इस अवसर पर हेमंत सरकार की विफलताओं पर हमला बोलते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 4 वर्षों के शासन में वर्तमान सरकार ने राज्य के युवाओं, किसानों, मजदूर, महिला, दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज को सिर्फ धोखा दिया है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार झारखंड के इतिहास में सबसे विफल और भ्रष्ट सरकार साबित हुई है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता के अहंकार में मदमस्त हैं संवैधानिक संस्थाओं की अवहेलना करना सीएम हेमंत सोरेन की फितरत में शामिल हो गया है। हेमंत सरकार ने चार साल में भ्रष्टाचार की नई परिभाषा गढ़ी है। यह सरकार फाइल, फोल्डर और बॉस के माध्यम से भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा कर रही है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से बरामद साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक की नगदी ने आजाद भारत में भ्रष्टाचार का नया इतिहास रचा है।
वहीं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि आरोप पत्र पर आधारित प्रदर्शनी के जरिये हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। गुंजन यादव ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में सभी मोर्चों पर “विफल” हैं और राज्य के लोगों को सिर्फ “धोखा” देने का काम किया गया है। यह सरकार सालगिरह मनाकर लोगों की संवेदनाओं का मखौल उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के असफलताओं की लंबी सूची है। पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है। इस प्रदर्शनी समारोह में जिला भाजपा कमिटी से नाराज़ चल रहे कई पदाधिकारी समारोह स्थल से नदारद थे
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, विकास सिंह, नीरज सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, राजीव रंजन सिंह, अमित अग्रवाल, अजीत कालिंदी, निसार अहमद, संजय तिवारी, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हन्नु जैन, संदीप शर्मा बौबी, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, चंचल चक्रवर्ती, अमरेंद्र पासवान, बजरंगी पांडेय, राजपति देवी, लीना चौधरी, मधु तांती, रामदुलारी देवी, मधु सिन्हा, नलिनी सिन्हा, रॉकी सिंह, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, अभिमन्यु सिंह चौहान, अमित सिंह, नवजोत सोहल, राहुल तिवारी, मिथिलेश साव, अजय साह, दिलीप पासवान, महावीर सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।