झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गरीबों मज़दूरों के मसीहा स्वर्गीय बाबा बिंदेश्वरी दूबे (पूर्व मुख्यमंत्री बिहार, केंद्र मंत्री, इंटक राष्ट्रीय अध्य्क्ष) के जयंती और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यूथ इंटक ने राज्य के विभिन्न ज़िलों में 500 सौ से ज़्यादा ग्रामीण मज़दूरों के बीच किया कंबल वितरण किया गया

गरीबों मज़दूरों के मसीहा स्वर्गीय बाबा बिंदेश्वरी दूबे (पूर्व मुख्यमंत्री बिहार, केंद्र मंत्री, इंटक राष्ट्रीय अध्य्क्ष) के जयंती और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यूथ इंटक ने राज्य के विभिन्न ज़िलों में 500 सौ से ज़्यादा ग्रामीण मज़दूरों के बीच किया कंबल वितरण किया गया

यूथ इंटक प्रदेश अध्य्क्ष रवि चौबे और टीम की ओर से राज्य के विभिन्न ज़िलों में पांच सौ से ज़्यादा ग्रामीण मज़दूरों के बीच कंबल एवं मिठाई का वितरण मज़दूरों के मसीहा स्वर्गीय बाबा बिंदेश्वरी दूबे जीं के जयंती और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर किया गया।
यूथ इंटक के सदस्यों द्वारा बोकारो के बियाडा औद्यीगिक ग्रामीण क्षेत्र में राहुल प्रभात, बेरमो में रेहना राज़, टाटानगर में कोयलांचल प्रभारी अंजनी पाण्डे, धनबाद में उत्तर छोटा नागपुर प्रभारी ज़ाहिर हुसैन, राँची में दक्षिण छोटा नागपुर प्रभारी दीपेश पाठक, पलामू में शशांक के अगुवाई में विभिन्न स्थानों में शीत लहर और लगातार बड़ते ठंड कों देखते हुए कार्यक्रम किया गया।
साथ ही इंटक के झारखंड प्रदेश अध्य्क्ष  राकेश्वर पांडेय  की जयंती मनाई गई। जिसमें मजदूरों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया।
इस मौके पर यूथ अध्यक्ष रवि चौबे ने बाबा बिंदेश्वरी दूबे जी को नमन करते हुए कहा “ बाबा मज़दूरों के लिए अपने आख़िरी सांस तक कार्य करते रहें। बिहार और सम्पूर्ण विश्व में एक कीर्तिमान स्थापित किया पर अफ़सोस हैं उनके बाद बहुत से स्थानों पर श्रमिकों का सुध लेने वाला कोई नहीं रहा सभी उनको दुहनें में रहें।
उनके कार्यशैली कों अपनाते हुए यूथ इंटक भी उनकी तरह श्रमिकों के लिए लड़ाई लड़ेगी ऐसा प्रण लिया गया।
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और श्रमिक परिवार की मदद की कोशिशें जारी रहेंगीं। ठंड सें ठिठुरते लोगों को थोड़ी राहत मिल जाए तों इससे ज्यादा ख़ुशी की बात क्या होगी।
साथ उन्होंने  झारखंड प्रदेश अध्यक्ष  राकेश्वर पाण्डे  के जयंती पर बधाई दी।
उन्होंने कहा की बहुत सारे क्षेत्रों में श्रमिकों पर लगातार हो रहे शोषण के विरोध में यूथ इंटक आवाज़ उठाएगी  जरूरत पड़ी तो आंदोलन, चक्का जाम, धरना हर हथकंडा अपनाते हुए श्रमिकों को इंसाफ़ दिलाएगी।
इस कार्यक्रम में सतीश कुमार, अंजनी कुमार, करिश्मा, भीम, सरवर, सोनी सिंह, रेखा तिवारी, रिंकु, बेलाल, अकाशदीप, अमित दोसाज, सूरज, रूप लाल, विश्वनाथ, अजित और भी अनेक लोग उपस्थित रहे