झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गरीबों के मसीहा लालू यादव जल्द स्वस्थ हो जाएंगे: सुधीर कुमार ए पप्पू ने

गरीबों के मसीहा लालू यादव जल्द स्वस्थ हो जाएंगे: सुधीर कुमार पप्पू

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का इलाज इन दिनों दिल्ली के एम्स में चल रहा है। राजद केजरीवाल ने कहा है लाखों कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके नेता और गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। शहर के जाने-माने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर कहा है कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लालू यादव को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
उन्होंने आगे कहा कि राजद प्रमुख घर के बाथरूम में गिरने के कारण उनके कंधे में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया है उसी का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है उनका पूरा परिवार इसी कारण दिल्ली में है। दूसरी तरफ राजद के लाखों कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके नेता जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटने की कामना की अधिवक्ता ने कहा कि सही मायने में गरीबों और पिछड़ों की आवाज राजद प्रमुख हैं।