झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गोराई समाज के केंद्रीय नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भरत सिंह से किया मुलाकात

गोराई समाज के केंद्रीय नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भरत सिंह से किया मुलाकात

जमशेदपुर – गोराई समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। गोराई समाज का केंद्रीय अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव 28 अप्रैल को संपन्न हुआ। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष पद पर करन गोराई, केंद्रीय सचिव पद पर गणेश गोराई और केंद्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर राजू गोराई ने अपनी जीत हासिल किया। इसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारी करन गोराई, गणेश गोराई और राजू गोराई ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह से उनके साकची स्थित कार्यालय में मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भरत सिंह ने सभी लोगों का मुंह मीठा कराया और करन गोराई, गणेश गोराई, राजू गोराई को अपने समाज के प्रति पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने की सलाह दिया। श्री सिंह ने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने नेतृत्व की आड़ में लोगों को सही दिशा प्रदान करें, ताकि लोग अनुशासन और सफलता की ओर अग्रसर हो सके। इस दौरान राजेश सिंह, संजय सेन आदि अन्य लोग उपस्थित थे।