झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गम्हरिया प्रखंड के मुर्गागुट्टू और मोहनपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार प्रसार करने गई गीता कोड़ा के साथ हुई दुर्व्यवहार की प्रदेश भाजपा के मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कड़ी निंदा की है

सरायकेला खरसावां – गम्हरिया प्रखंड के मुर्गागुट्टू और मोहनपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार प्रसार करने गई गीता कोड़ा के साथ हुई दुर्व्यवहार की प्रदेश भाजपा के मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कड़ी निंदा की है.

उन्होंने श्रीमती कोड़ा के साथ हुए दुर्व्यवहार को सुनियोजित बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में कोई भी किसी भी क्षेत्र में चुनावी दौरा कर सकता है परंतु महिला प्रत्याशी के साथ इस प्रकार की घटित घटना विभस्त और निंदनीय है
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता जे बी तुबिद ने भाजपा द्वारा घोषित 7 सूत्री संकल्प पत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी होटल मधुबन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी 2024 के संबंध में बताया कि संकल्प पत्र में पेपर लीक में लगाम लगाने के लिए सख्त कानून बनाया गया है और अब इस कानून को शक्ति से लागू कर के युवा के भविष्य के साथ खेलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी उन्होंने बताया कि किसानों के हित में एमएसपी में अभूत बढ़ोतरी की गई है और समय बाध्य तरीके से 22 फसलों की एमएसपी में भी वृद्धि की जाएगी सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाए जाएंगे तथा प्राकृतिक खेती का विस्तार होगा वहीं श्री अन्य को विश्व सुपर फूड के रूप में स्थापित किया जायेगा 1 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लख पति दीदी बनाकर सख्त करने के बाद अब 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लख पति दीदी बनाने का काम होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन करने के साथ साथ खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का काम होगा नई रेलवे पटरियों का निर्माण करने के साथ टिकट की उपलब्धिता बढ़ाई जाएगी और टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने का काम होगा भाजपा नृत्य एनडीए सरकार पारदर्शी और जवाबदेह शासन दिया है और हम प्रोद्योगिकी के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का शक्ति से पालन करेंगे
इस अवसर पर उदय सिंहदेव, विनोद श्रीवास्तव, अमित सिंह, गणेश महाली, बिरेंद्र सिंह, रमेश हाँसदा, रश्मि साहू, राकेश मिश्रा, निरंजन मिश्रा, मनोज तिवारी, स्वप्निल सिंह, अमित केसरी आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे