झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गिरिनाथ सिंह के वापसी से निराश राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह दी बधाई

गिरिनाथ सिंह के वापसी से निराश राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह दी बधाई

सरायकेला खरसावां : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और चार बार गढ़वा के विधायक रह चुके राजद के संस्थापक सदस्य गिरिनाथ सिंह के पुनः राजद वापसी किए जाने से सभी समर्पित पुराने निराश कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया है। उनकी घर वापसी पर राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, वरिष्ठ राजद नेता बर्मा समेत कई पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में गिरिनाथ सिंह राजद छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उस वक्त भी दल के प्रति आस्था रखते हुए उन्होंने कहा था कि वह राजद में 30 वर्ष से हैं और आगे हमेशा बनें रहेंगे कार्यकर्ताओं ने कहा है कि गिरिनाथ सिंह अपने प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में हमेशा सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोगों को मान सम्मान बढ़ाने का काम किया और दल के सभी बड़े छोटे कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा साथ खड़े रहते थे। हमेशा उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाए रखने का प्रयास किया है। कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो से गिरिनाथ सिंह को चतरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने की मांग किया है।