झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गंगा महासभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार संस्कृति सांसद – 2023 में भाग लेने के लिए बुधवार को वाराणसी पहुंच चुके हैं

वाराणसी – गंगा महासभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार संस्कृति सांसद – 2023 में भाग लेने के लिए बुधवार को वाराणसी पहुंच चुके हैं। संस्कृति संसद- 2023 के अन्तर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम होंगे :
02 – 11 – 2023
अयोध्या में बलिदान हुए कार सेवकों की सदगति के लिए विभिन्न प्रान्तों के 400 जिलों से आये हुए 127 संप्रदायों के संतो के द्वारा श्री काशी विश्वनाथ परिसर में महा रुद्राभिषेक।
03 – 11 – 2023
धर्म विमर्श
सनातन धर्म के समक्ष उपस्थित सामयिक प्रश्न।
हिन्दू होलोकास्ट।
सनातन हिंदू संस्कृति के विरुद्ध वाह्य एवं आंतरिक षड्यंत्र।
सनातन हिंदू धर्म की मंदिर केंद्रित व्यवस्था
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण
हिंदू स्वाभिमान का पुनर्जागरण।
युगानुकूल आचार संहिता एवं हिंदुओं के धार्मिक निर्णय।
आयुर्वेद, योग, ज्योतिष समेत विश्व समुदाय को भारत की देन।
हिंदू विरोधी कानून द्वारा धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदुओं का दमन।
04 – 11 – 2023
मातृ विमर्श
सनातन हिंदू धर्म की मातृ केंद्रित व्यवस्था।
विभिन्न वैश्विक संप्रदायों में नारी की स्थिति।
स्त्री स्वतंत्रता दैहिक या मानसिक।
भारत की विदुषी साधिकाये।

05 – 11 – 2023
युवा विमर्श।
भारतीय युवा जीवन मूल्य एवं सामाजिक सदाचार।
ढाई मोर्चे के युद्ध पर भारत।
कला संस्कृति के आवरण में परोसी जा रही विकृति।
साहित्य, सिनेमा एवं अध्यात्म।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को छिन्न-भिन्न करने के लिए इतिहास लेखन में कम्युनिस्टों के षड्यंत्र।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की सांस्कृतिक सूत्र।