झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

एसपी ऋषभ झा के खुफिया तंत्र के सामने नतमस्तक हुए तस्कर, मिल रही है एक के बाद एक बड़ी सफलता

*रांची सहित राज्य भर में पहली बार शनिवार शाम चार बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। सब्जी-फल आदि की फुटपाथ की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। सिर्फ मेडिकल शॉप और स्वास्थ्य से जुड़े सामान बेचने वाले दुकानों को इससे रियायत दी गई है। इस दौरान बेवजह घर से पैदल या गाड़ी लेकर निकलने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। हालांकि आपात स्थिति और जायज कारण बताकर घर से निकल सकते हैं। उसका भी प्रूफ दिखाना होगा*

*भारत में कोविड-19 के 84,332 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,93,59,155 हुई। 4,002 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,67,081 हो गई है। 1,21,311 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,79,11,384 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,80,690 है। देश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस की 34,33,763 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,96,00,304 हुआ।*

*एसपी ऋषभ झा के खुफिया तंत्र के सामने नतमस्तक हुए तस्कर, मिल रही है एक के बाद एक बड़ी सफलता*

*राजपुर पुलिस ने 180 किलो डोडा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुवे आज अहले सुबह राजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुरहुद पथ से एक गाड़ी के साथ दो डोडा तस्कर को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने उक्त गाड़ी से एक किवंटल 80 किलो डोडा भी बरामद किया गया है,मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर में निरंजन उराव राजपुर थाना क्षेत्र के कोटाप गांव और दीपक यादव जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के डेमडेम गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।*