झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्ज और मैथिली हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार, साहित्य अकादमी के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के पूर्व निदेशक , एवं कार्यकारी सदस्य डॉक्टर अशोक कुमार झा अविचल को भारत की सर्वोच्च पुरस्कार प्रदाता भारतीय ज्ञानपीठ के मैथिली सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है

एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्ज और मैथिली हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार, साहित्य अकादमी के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के पूर्व निदेशक , एवं कार्यकारी सदस्य डॉक्टर अशोक कुमार झा अविचल को भारत की सर्वोच्च पुरस्कार प्रदाता भारतीय ज्ञानपीठ के मैथिली सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। डॉ अविचल को तीन वर्ष के लिए इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य बनाया गया है। ज्ञातव्य है कि भारतीय ज्ञानपीठ प्रत्येक भारतीय भाषाओं के लिए दो-दो सदस्यों को पुरस्कार हेतु अनुशंसा के लिए एवं अन्य कार्यों के लिए नामित करती है। दो दर्जन से अधिक पुस्तकों के रचयिता डॉक्टर अविचल इससे पूर्व साहित्य अकादमी के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य 12 से 17 तक एवं 22 ई के मार्च तक मैथिली एडवाइजरी बोर्ड के कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं।
उनके उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर जयन्त शेखर, पदाधिकारी डॉक्टर बी के सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ए के चौधरी के साथ-साथ एलबीएसएम कॉलेज के सभी शिक्षकों ने बधाई दिया है और इस महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया है।