झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दो दिवसीय नौवीं झारखंड राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता का उदघाटन आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर-दो धुर्वा रांची के प्रांगण में हुआ

दो दिवसीय नौवीं झारखंड राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता का उदघाटन आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर-दो धुर्वा रांची के प्रांगण में हुआ।

रांची: आज दो दिवसीय नौवीं झारखंड राज्य स्तरीय बालक – बालिका मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन बंगीय सांस्कृतिक उच्च विद्यालय सेक्टर -दो धुर्वा रांची के प्रांगण में प्रारंभ हुआ प्रतियोगिता का उदघाटन प्रसिद्ध समाजसेवी क्षितिज संस्था के सचिव गुंजन चौहान विशिष्ट अतिथि बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय धुर्वा के सचिव सजल बनर्जी,क्षितिज संस्था के प्रबंधक रिया क्षेत्रीय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अतिथियों का स्वागत एवं मंच संचालन झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राज्य संघ के प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया। जबकि पूरे प्रतियोगिता में वरीय खिलाड़ी संजय कुमार, श्रीकांत कुमार, कौशल कुमार,शुभम सिंह, हरिशंकर,सरिता कुमारी,जीतेश कुमार, रॉकी कुमार ने निर्णायक के रूप में अहम भूमिका निभाई।
इस प्रतियोगिता में चार आयु वर्ग के विभिन्न जिलों के लगभग सत्तर बालक-बालिका भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग का पोल मलखंब, हैंगिंग मलखंब,रोप मलखंब, पिरामिड एवं बालिका वर्ग के लिए रोप मलखंब, पोल मलखंब, पिरामिड की प्रतियोगिता होगी।
आज का परिणाम इस प्रकार हैं:-
अंडर-12 वर्षीय बालक वर्ग का पोल मलखंब:
1.सत्यवीर कुमार
2. रणवीर कुमार
3. आयुश कुमार
पोल मलखंब 14 वर्षीय बालक वर्ग:-
1.शिवा कुमार
2. पिंटू कुमार
3. प्रिंस कुमार
रोप मलखंब 14 वर्षीय बालिका वर्ग:
1. आरूषि कुमारी
2. काबेरी कुमारी
3. साक्षी कुमारी
प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को प्रातः दस बजे प्रारंभ होगा प्रयुक्त समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं खेल प्रेमी सुजाता सिंह ,विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची जिला के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ,बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय धुर्वा के सचिव सजल बनर्जी होंगे।