झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दो दिवसीय नौवीं झारखंड राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर-दो धुर्वा रांची के प्रांगण में हुआ

दो दिवसीय नौवीं झारखंड राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर-दो धुर्वा रांची के प्रांगण में हुआ

आज दो दिवसीय नौवीं झारखंड राज्य स्तरीय बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण बंगीय सांस्कृतिक उच्च विद्यालय सेक्टर-दो धुर्वा रांची के सभागार में सम्पन्न हुआ । समापन समारोह के मुख्य अतिथि बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सेक्टर-दो धुर्वा रांची के सचिव सजल बनर्जी सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
अतिथियों का स्वागत एवं मंच संचालन झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन झारखंड राज्य मलखंब संघ के प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के आठ जिलों से लगभग अस्सी बालक-बालिका खिलाड़ी ने भाग लिया। जबकि पूरे प्रतियोगिता में वरीय खिलाड़ी इस्तियाक अंसारी, संजय कुमार, श्रीकांत कुमार, कौशल कुमार,शुभम सिंह, हरिशंकर,सरिता कुमारी,जीतेश कुमार, रॉकी कुमार ने निर्णायक के रूप में अहम भूमिका निभाई।
इस प्रतियोगिता में चार आयु वर्ग के विभिन्न जिलों के लगभग सत्तर बालक-बालिका भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग का पोल मलखंब, हैंगिंग मलखंब,रोप मलखंब, पिरामिड एवं बालिका वर्ग के लिए रोप मलखंब, पोल मलखंब, पिरामिड की प्रतियोगिता होगी।
आज का परिणाम इस प्रकार हैं:-
अंडर-12 वर्षीय बालक वर्ग का पोल मलखंब:
1.सत्यवीर कुमार दास (लोहरदगा)
2. रणवीर कुमार दास (लोहरदगा)
3. आयुश कुमार नायक (गुमला)
पोल मलखंब अंडर-14 वर्षीय बालक वर्ग:
1.शिवा कुमार (रांची)
2. पिंटू कुमार (हजारीबाग)
3. प्रिंस कुमार (चतरा)
पोल मलखंब अंडर-18 वर्षीय बालक वर्ग:
1. रॉकी कुमार(रांची)
2. जीतेश कुमार (रांची)
3. राकेश कुमार नायक (गुमला)
पोल मलखंब अंडर-21 वर्षीय बालक वर्ग:
1. संजय कुमार (हजारीबाग)
2. कौशल कुमार (रांची)
3. आकाश कुमार (चतरा)
पोल मलखंब
रोप मलखंब 14 वर्षीय बालिका वर्ग:
1. आरूषि कुमारी(लोहरदगा)
2. काबेरी कुमारी (लातेहार)
3. साक्षी कुमारी (गुमला)
रोप मलखंब 16 वर्षीय बालिका वर्ग:
1. प्रीति कुमारी (लोहरदगा)
2. रिया कुमारी (हजारीबाग)
3. खुशी कुमारी (लातेहार)
रोप मलखंब 18 वर्षीय बालिका वर्ग:
1. सिम्पी कुमारी (चतरा)
2. अनुशिखा कुमारी (रांची)
3. सरिता कुमारी (लोहरदगा)
चैंपियन ऑफ चैंपियन बालक वर्ग :
पिंटू कुमार चैंपियन ऑफ चैंपियन बालिका वर्ग:
प्रीति कुमारी हैंगिंग मलखंब बालक वर्ग:
1.जीतेश कुमार (रांची)
2.शनि कुमार (हजारीबाग)
3.रोहण कुमार(गुमला)
पिरामिड:
1. रांची
2. गुमला
3. हजारीबाग